Saturday, February 12, 2022

उत्तर भारत का विशाल मैदान (Great Plains of North India)

 उत्तर भारत का विशाल मैदान (Great Plains of North India)

  • यह मैदान पश्चिम से सिंधु नदी से लेकर पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक फैला हुआ है । यह मैदान पूर्व से पश्चिम तक लगभग 3200 किलोमीटर लंबा तथा लगभग 150 से 300 किलोमीटर चौड़ा है |
  • उत्तर भारत के विशाल मैदान का निर्माण सिंधु नदी गंगा ब्रह्मपुत्र नदी तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा बहा कर लाए गए जलोढ़ निक्षेपण से हुआ है इसलिए इसे "गंगा-ब्रह्मपुत्र (ganga-brahmaputra)" का मैदान भी कहते हैं |
  • यह मैदान समान्यता: समुद्र तल से 240 मीटर से अधिक ऊंचा नहीं है | इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी उपयुक्त जलवायु तथा पर्याप्त जलापूर्ति कृषि कार्य के विकास में बहुत सहायक है इसलिए यह सघन जनसंख्या वाला भौगोलिक प्रदेश हैं |
  • यह नदियां निचले भागों में गाद एकत्र हो जाने के कारण बहुत सी धाराओं में बढ़ जाती हैं जिन्हें "वितरिकाएँ (Distributries)" कहा जाता है |

उत्तर भारत का विशाल मैदान को पढ़ने के लिए हम इस मैदान को दो वर्गों में विभाजित कर सकते हैं -

  • उत्तरी मैदान को मुख्यतः तीन वर्गों में विभाजित किया गया है -

    1. पंजाब का मैदान (The Plain of Punjab) 👈Click Here
    2. गंगा का मैदान या मध्यवर्ती मैदान 👈Click Here
    3. ब्रह्मपुत्र का मैदान
उत्तर भारत का विशाल मैदान(Great Plains of North India),पंजाब का मैदान,गंगा का मैदान,मध्यवर्ती मैदान,ब्रह्मपुत्र का मैदान,भाबर,तराई,बांगर,खादर,समुद्र


  • भौतिक आकृतियों की भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदान का विभाजन : भौतिक आकृतियों की भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदानों को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है - 

    1. भाबर  👈Click Here
    2. तराई   👈Click Here
    3. बांगर  👈Click Here
    4. खादर  👈Click Here

समुद्र तल 

  • समुद्र तल या औसत समुद्र तल (Mean sea level) समुद्र के जल के उपरी सतह की औसत ऊँचाई का मान होता है। इसकी गणना ज्वार-भाटे के कारण होने वाले समुद्री सतह के उतार चढ़ाव का लंबे समय तक प्रेक्षण करके उसका औसत निकाल कर की जाती है। इसे समुद्र तल से ऊँचाई (MSL-Metres above sea level) में व्यक्त किया जाता है।
  • भारत में ऊँचाइयाँ मद्रास (चेन्नई) के समुद्र तट से मापी जातीं हैं |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts