Showing posts with label भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी. Show all posts
Showing posts with label भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी. Show all posts

Sunday, January 30, 2022

भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी (Capital of Indian states and union territories) in hindi

भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी

इस आर्टिकल में हम लोग पढ़ेंगे कि भारत के सभी राज्य एवं उसकी राजधानियां और केंद्र शासित प्रदेश एवं उसकी राजधानियां तथा भारत के आजादी के बाद राज्य के निर्माण के लिए "राज्य पुनर्गठन आयोग" के स्थापना के विषय में भी चर्चा करेंगे जो परीक्षा जैसे -रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी, पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, सीएचएसएल, सीजीएल इत्यादि की दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे -

वर्तमान समय में भारत देश में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं | अगर हम भारत देश के आजादी के बाद राज्य का विवरण करते हैं तो यह कुछ इस प्रकार हैं -

  • राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना 1953 में हुई थी जिसके अध्यक्ष फजल अली थे | 7 वां संविधान संशोधन 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत भारत देश में 14 राज्य तथा 6 केंद्र शासित प्रदेश थे फिर भारतीय रियासतों को भाषाई आधार पर भारत में नए राज्यों का गठन होता रहा है जिसमें से राज्यों का विवरण निम्नलिखित हैं -

- गुजरात (15 वां राज्य), नागालैंड (16 वां राज्य), हरियाणा (17 वां राज्य), हिमाचल प्रदेश (18 वां राज्य), मणिपुर (19 वां राज्य), त्रिपुरा (20 वां राज्य), मेघालय (21 वां राज्य), सिक्किम (22 वां राज्य), मिजोरम (23 वां राज्य), अरुणांचल प्रदेश (24 वां राज्य), गोवा (25 वां राज्य), छत्तीसगढ़ (26 वां राज्य , 1 November 2000), उत्तराखंड (27 वां राज्य, 9 November 2000), झारखंड (28 वां राज्य, 15 November ), तेलंगाना (29 वां राज्य, 2 June 2014)

वर्तमान समय में भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियां कुछ इस प्रकार हैं-

भारतीय राज्य और उनकी राजधानियां 

  1. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) - शिमला (Shimla) (ग्रीष्मकालीन) , धर्मशाला (शीतकालीन)
  2. उत्तराखंड (Uttarakhand) - देहरादून (Dehradun)(शीतकालीन ), गैरसैण (ग्रीष्मकालीन)
  3. पंजाब (Punjab) - चंडीगढ़ (Chandigarh)
  4. हरियाणा (Haryana) - चंडीगढ़ (Chandigarh)
  5. राजस्थान (Rajasthan) - जयपुर (Jaipur)
  6. गुजरात (Gujarat) - गांधीनगर (Gandinagar)
  7. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) - लखनऊ (Lucknow)
  8. बिहार (Bihar) - पटना (Patna)
  9. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) - भोपाल (Bhopal)
  10. महाराष्ट्र (Maharashtra) - मुंबई (Mumbai)
  11. कर्नाटक(Karnataka) - बंगलुरु (Bengaluru)
  12. गोवा (Goa) - पणजी (Panaji)
  13. केरल (Kerala) - तिरुवंतपुरम (Triruvanantpuram)
  14. तमिलनाडु (Tamil Nadu) - चेन्नई (Chennai)
  15. तेलंगाना (Telangana) - हैदराबाद (Hyderabad)
  16. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) - विशाखापट्टनम : कार्यकारी, कुन्नूर : न्यायिक, अमरावती (Amaravati) : विधायी
  17. उड़ीसा (Odisha) - भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
  18. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) - रायपुर (Raipur)
  19. झारखंड (Jharkhand) - रांची (Ranchi)
  20. पश्चिम बंगाल (West Bengal) - कोलकाता (Kolkata)
  21. सिक्किम (Sikkim) - गंगटोक (Gangtok)
  22. असम (Assam) - दिसपुर (Dispur)
  23. मेघालय (Meghalaya) - शिलोंग (Shillong)
  24. अरुणांचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) - ईटानगर (Itanagar)
  25. नागालैंड (Nagaland ) - कोहिमा (Kohima)
  26. मणिपुर (Manipur) - इम्फाल (Imphal) 
  27. मिजोरम (Mizoram) - आइजोल /ऐजवाल (Aizawl)
  28. त्रिपुरा (Tripura)- अगरतला (Agartala)

भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी (Capital of Indian states and union territories), राज्य पुनर्गठन आयोग 1953, फजल अली
भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी (Capital of Indian states and union territories)

Union Territories Of India and its Capital

  1. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands) - पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
  2. चण्डीगढ़ (Chandigarh) - चंडीगढ़ (Chandigarh)
  3. दादरा और नगर हवेली , दमन और दीव (Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu) - दमन (Daman)
  4. दिल्ली (Delhi) - नई दिल्ली (New Delhi)
  5. जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) - श्रीनगर (Srinagar) (गर्मी), जम्मू (सर्दी)
  6. लक्षद्वीप (Lakshadweep) - कवरत्ती (Kavaratti)
  7. लद्दाख (Ladakh) - लेह (Leh)
  8. पुदुचेरी (Puducherry) - पांडिचेरी (Pondicherry)

  • भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तट रेखा (1663km) सर्वाधिक लंबी हैं इसके बाद आंध्रप्रदेश की तटरेखा लंबी हैं ।

Saturday, January 29, 2022

भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार(Geographical location and size of India) in Hindi

भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार
(Geographical location and size of India)

भारत के भौगोलिक स्थिति एवं आकार में हम लोग देखेंगे की भारत का पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में कहां से कहां तक विस्तार हैं तथा भारत देश से गुजरने वाली कर्क रेखा तथा भारतीय मानक समय रेखा कितने-कितने राज्यों से गुजरती हैं और भारत देश से संबंधित कुछ प्रमुख बिंदु जो परीक्षा जैसे -रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी, पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, सीएचएसएल, सीजीएल इत्यादि की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होते हैं -  

  • भारत देश सात महाद्वीपों ( Asia, Africa, North America, South America, Antarctica, Europe and Australia) में से एशिया महाद्वीप पर स्थित देश हैं |
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है यह पूरी तरह से उत्तर पूर्व (North - East) गोलार्ध (hemisphere) में स्थित है |
  • यह 8° 4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश के बीच हैं तथा 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है |
  • इसकी उत्तर -दक्षिण का विस्तार 3214 किलोमीटर है तथा पूर्व-पश्चिम 2933 तक विस्तार किलोमीटर है |
  • कर्क रेखा (Tropic of Cancer) 23°30' उत्तरी अक्षांश देश को लगभग 2 बराबर भागों में विभक्त करती हैं |
  • भारत की मुख्य भूमि पूर्व में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) ,पश्चिम में गुजरात (Gujarat), उत्तर में लद्दाख (Ladakh) और दक्षिण में तमिलनाडु (Tamil Nadu) तक फैला हुआ है |
  • भारत का पूर्वी बिंदु - किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिमी बिंदु - गौहर (गौर) मोती /गुहार मोती (कच्छ जिला, गुजरात) है|
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (कराकोरम रेंज के सियाचिन,लद्दाख) तथा मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिंदु - केप कोमोरिन (कन्याकुमारी , तमिलनाडु) है |
  • भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान तथा निकोबार दीप समूह में स्थित दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट/पारसन प्वाइंट/पिग्मेलियन प्वाइंट है |
भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार, 8° 4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश,68°7' से 97°25' पूर्वी देशांतर,0°,82° 30' , https://geographyhindinotes.blogspot.com/


Important Point -

  • ग्लोब पर सभी अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समांतर होती हैं और दो अक्षांश की बीच की दूरी 111 किलोमीटर होती हैं |
  • 21 जून को सूर्य कर्क रेखा 23° 30' अक्षांश रेखा के ठीक ऊपर रहता है इस कारण इस दिन उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन होता है |
  • कर्क रेखा भारत के "8 राज्यों" गुजरात, राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, और मिजोरम से होकर गुज़रती है।
  • देशांतर रेखाएं समांतर नहीं होती हैं |
  • देशांतर रेखा को "प्रधान मध्यान रेखा या ग्रीनविच रेखा (Greenwich Line)" कहा जाता है |
  • देशांतर रेखा में देश - यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस ,स्पेन, अल्जीरिया, धाना, अंटार्कटिका स्थित है |
  • 82° 30' - जो भारतीय मानक समय है, यह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के नैनी स्थान से होकर गुजरती है । यह ग्रीनविच समय से + 5:30 घंटा आगे हैं ।
  • 82° 30' रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती हैं - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश ।
  • विश्व के देशों द्वारा आपसी सहमति के अंतर्गत मानक याम्योत्तर को 7°30' देशांतर के गुणांक पर चुना जाता है ।

Popular Posts