Showing posts with label हिमालय (Himalaya) Mountain. Show all posts
Showing posts with label हिमालय (Himalaya) Mountain. Show all posts

Saturday, February 5, 2022

हिमालय (Himalaya) : Trans, Higher or Great, Lesser or Middle, Shivalik or Outer, North Eastern Himalayas, Punjab, Kumaon, Nepal, Assam Himalaya

उत्तरी तथा उत्तर पूर्वी हिमालय (Northern and North Eastern Himalaya)

इस आर्टिकल में बताया गया है कि उत्तर पूर्वी हिमालय का विस्तार कहां से कहां तक हैं तथा इस हिमालय को कितने भागों में विभाजित किया गया है और विभाजन करने का आधार क्या है तत्पश्चात विभाजित आधार पर हिमालय को विस्तार पूर्वक पढ़ेंगे

  • हिमालय भारत के उत्तर में स्थित "लद्दाख" से लेकर पूर्व में स्थित "अरुणाचल प्रदेश" तक लगभग 2500 किलोमीटर लंबाई में फैला हुआ है हिमालय पर्वत (Himalaya Mountain) पश्चिम में लगभग 400 किलोमीटर तक तथा पूर्व में लगभग 160 किलोमीटर तक चौड़ा है इससे पता चलता है कि पूर्व की अपेक्षा पश्चिमी भाग अधिक चौड़ा है प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत के अनुसार हिमालय की उत्पत्ति "यूरेशियन प्लेट" और भारतीय प्लेट के आपस में टकराने तथा इन दोनों प्लेटों के बीच स्थित है टेथिस सागर के अवसादो के वलय पड़ने के कारण हुई हैं |

हिमालय पर्वत (Himalaya Mountain) को हम दो भागों में विभाजित कर सकते हैं -

  • उत्तर से दक्षिण की ओर फैले पर्वत श्रृंखला के आधार पर
  • नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर

हिमालय (Himalaya) : Trans, Higher or Great, Lesser or Middle, Shivalik or Outer, North Eastern Himalayas, Punjab, Kumaon, Nepal, Assam Himalaya
हिमालय (Himalaya) : Trans, Higher or Great, Lesser or Middle, Shivalik or Outer, North Eastern Himalayas, Punjab, Kumaon, Nepal, Assam Himalaya

उत्तर से दक्षिण की ओर फैले पर्वत श्रृंखला के आधार पर : उत्तर से दक्षिण की ओर पर्वत श्रृंखला के आधार पर निम्नलिखित भागों में बांटा जा सकता है -

  • ट्रांस हिमालय (Trans Himalaya)
  • वृहद हिमालय या महान हिमालय (Higher or Great Himalaya)
  • लघु हिमालय या मध्य हिमालय (Lesser or Middle Himalaya)
  • शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय (Shivalik or Outer Himalaya)
  • उत्तर पूर्वी हिमालय (North Eastern Himalaya)

नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर :

  • पंजाब हिमालय (सिंधु नदी से सतलज नदी के बीच में )
  • कुमायूं हिमालय (सतलुज नदी से काली नदी के बीच में)
  • नेपाल हिमालय (काली नदी से तीस्ता नदी के बीच में)
  • असम हिमालय (तीस्ता नदी से ब्रह्मपुत्र नदी के बीच)

ट्रांस हिमालय (Trans Himalaya) :

  • ट्रांस हिमालय के अंतर्गत में मुख्यतः निम्न श्रेणी आती हैं - जिसमें काराकोरम, लद्दाख, जास्कर है |
  • काराकोरम श्रेणी में "K2" या "गॉडविन ऑस्टिन" चोटी स्थित है जिसकी ऊंचाई "8611 मीटर" है | यह "भारत की सबसे ऊंची चोटी" तथा "विश्व की दूसरी ऊंची छोटी" है|
  • राकापोशी चोटी सबसे तीव्र ढाल की चोटी है इसके अंतर्गत प्रमुख ग्लेशियर - सियाचिन, बाल्टोरों, हिस्पर, बियाफो ग्लेशियर आते है |

वृहद हिमालय या महान हिमालय (Higher or Great Himalaya) :

  • इसे हिमाद्रि हिमालय भी कहा जाता है |
  • यह सिंधु नदी के गार्ज से नामचा बरवा पर्वत तक फैला हुआ है |
  • ग्रेट हिमालय के अंतर्गत निम्न चोटिया आती हैं - माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू, धौलागिरी, नंगापर्वत, अन्नपूर्णा आदि चोटियां स्थित हैं |

लघु हिमालय या मध्य हिमालय (Lesser or Middle Himalaya) :

  • इसे महाभारत श्रेणी या हिमाचल श्रेणी के नाम से जाना जाता है | इसके कुछ प्रमुख स्थान है जिसमें कश्मीर घाटी, लाहौल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा इत्यादि आते हैं |
  • मध्य हिमालय की कुछ प्रमुख श्रेणियां जिनका क्रम पश्चिम से पूरब की ओर कुछ इस प्रकार हैं
  1. पीर पंजाल श्रेणी : जम्मू कश्मीर (Middle हिमालय की सबसे लंबी श्रेणी है)
  2. धौलाधार श्रेणी : हिमाचल प्रदेश मे स्थिति है | कुल्लू एवं कांगड़ा इस श्रेणी की प्रसीद्ध घाटीयाँ है | 
  3. मसूरी श्रेणी : उत्तराखंड 
  4. महाभारत श्रेणी : नेपाल 
  • 👉 छोटे-छोटे घास के मैदान पाए जाते हैं जिन्हें "मर्ग" कहते हैं - सोनमर्ग, गुलमर्ग
  • 👉 उत्तराखंड में इन्हें बुग्याल या पयार कहते हैं |

शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय (Shivalik or Outer Himalaya) :

  • इसका विस्तार पाकिस्तान के पोटवार बेसिन से असम के देहांग तक है |
  • शिवालिक और लघु हिमालय के बीच कई समतल संरचनात्मक घाटियां हैं जिन्हे पश्चिम में "दून" तथा पूर्व में "द्वार" कहते हैं जैसे - देहरादून और हरिद्वार |
  • शिवालिक हिमालय के निचले भाग को "तराई" कहते हैं |

उत्तर पूर्वी हिमालय (North Eastern Himalaya) : ब्रह्मपुत्र नदी, हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा का निर्धारण करती हैं | दिहांग गार्ज के बाद हिमालय भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में फैल जाता है , इन्हें उत्तर पूर्वी हिमालय के नाम से जाना जाता है |

उत्तर पूर्वी क्षेत्र में फैली हिमालय श्रेणी को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे -
  • अरुणांचल प्रदेश में डफला पहाड़ी, मिरी पहाड़ी, अबोर पहाड़ी, मिश्मी पहाड़ी, पटकाई बूम,
  • नागालैंड में नागा पहाड़ी
  • मणिपुर में मणिपुर पहाड़ी
  • मिजोरम में मिजो पहाड़ी
  • त्रिपुरा में त्रिपुरा पहाड़ी
  • असम में मिकिर पहाड़ी
  • मेघालय में गारो पहाड़ी, खासी पहाड़ी, जयंतिया पहाड़ी

Note :

👉पटकाई बूम - अरुणांचल प्रदेश और म्यांमार की सीमा बनाती हैं |

Popular Posts