Showing posts with label महत्वपूर्ण संगठन. Show all posts
Showing posts with label महत्वपूर्ण संगठन. Show all posts

Tuesday, April 5, 2022

महत्वपूर्ण संगठन (Important Organization) in hindi

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) 

  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)  - इसकी स्थापना 1985 को हुई थी । 
  • इसके भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव तथा अफगानिस्तान सदस्य देश हैं |

ब्रिक्स (BRICS)

  • ब्रिक्स - यह ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका का संगठन है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य स्थाई न्याय संगत और पारंपरिक रूप से लाभकारी विकास को सहयोग की व्यापकता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ाना है ।

बिम्सटेक (BIMSTEC)

  • बिम्सटेक - बंगाल की खाड़ी के किनारे अवस्थित  देशों का यह समूह है । 
  • जिसमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और थाईलैंड शामिल है ।

आसियान (ASEAN)

  • आसियान - दक्षिण पूर्वी एशिया देशों का संगठन है |
  • इसका मुख्यालय जकार्ता इंडोनेशिया में है । 
  • इसमें ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है ।

शंघाई सहयोग संगठन {Shanghai Cooperation Organisation (SCO)}

  • शंघाई सहयोग संगठन - यह यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा संगठन है जिसकी स्थापना सन् 2001 में हुई थी |
  • वर्तमान में इसके आठ देश चीन कजाखस्तान, रूस, किर्गीस्तान, तजाकिस्तान, उज़किस्तान, भारत, पाकिस्तान है इसका मुख्यालय चीन बीजिंग में है ।
  • भारत और पाकिस्तान 2017 में सदस्य बनें।
  • SCO का आधिकारिक भाषाएं रूसी और चीनी हैं।
  • SCO का स्थायी अंग - क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (RATS)

Popular Posts