Sunday, June 19, 2022

B.A. Part -II Geography 2022 Geography of India

B.A. (Part - II) Examination 2022
Geography
Paper : Second
(Geography of India)

💙 निम्नलिखित में से कौन-सी ‘मिश्रित कृषि’ की प्रमुख विशेषता हैं - पशुपालन और फसल उत्पादन को एक साथ करना

💙 निम्न में से एक भारतीय कृषि की विशेषता हैं - प्रकृति पर अधिक निर्भरता, उत्पादकता का निम्न स्तर, फसलों की विविधता 

💙 भारतीय कृषि में निम्न उत्पदाकता का कारण हैं - आवश्यकता से अधिक लोगों का कृषि पर निर्भर रहना

💙 भारत में कृषि को समझा जाता है - जीविकोपार्जन का साधन

💙 भारत में रासायनिक उर्वरकों के दो बड़े उपभोक्ता हैं - पंजाब और उत्तर प्रदेश

💙 निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं हैं -

  • सीमेन्ट             पोरबन्दर
  • पेट्रो-रसायन     नागथेन
  • चीनी                सिलवासा
  • लोहा - इस्पात   बोकारो
💙 सहकारिता क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना स्थित हैं  - फूलपुर
💙 भारत का सबसे बड़ा पेट्रो-रसायन कारखाना किस राज्य में स्थित हैं - गुजरात
💙 भारत में निम्नलिखित उद्योगों में कौन-सा एक जल का सबसे बड़ा उपभोक्ता हैं - वस्त्र उद्योग
💙 भारतीय दलहन अनुसन्धान संस्थान स्थित है - कानपुर
💙 निम्नलिखित में से कौन-सी तेल शोधनशाला सही सुमेलित नहीं है - 
  • डिग्बोई   आई ओ सी
  • ट्राम्बे      एच पी सी एल
  • कोच्चि    सी आर एल
  • चेन्नई      आर पी
💙 तिलैया बाँध का निर्माण हुआ हैं- बाराकर नदी पर
💙 अंकलेश्वर  और कैम्बे क्षेत्र -----के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं - खनिज तेल
💙 रामपद सागर बाँध का निर्माण किस नदी पर किया गया है- गोदावरी
💙 निम्न में से कौन-सा तट कोच्चि बंदरगाह से सम्बन्धित हैं - मालाबार तट
💙 भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन-सा एक नौभार का उच्चतम टन भार संभालता हैं -  मुम्बई
💙 निम्नलिखित में से देश का सबसे लम्बा आन्तरिक जलमार्ग कौन-सा है - इलाहाबाद हल्दिया
💙 भारत का दुग्ध उत्पादन में विश्व में कौन-सा स्थान हैं- प्रथम
💙 भारत में यह क्षेत्र चावल का कटोरा कहलाता हैं - कृष्णा - गोदावरी डेल्टा क्षेत्र
💙 निम्न में से किन जिलों को कपास की खेती के कारण ‘सफेद सोने’ का क्षेत्र कहते हैं - खण्डवा - खरगौन
💙 भारत में ज्वारीय ऊर्जा की सर्वाधिक संभावनायें कहाँ पर है - भावनगर
💙 ‘अबूझमार’ का अर्थ है - अज्ञात पर्वतीय क्षेत्र
💙 भारत में बोली जाने वाली भाषायें हैं लगभग - 
💙 निम्नलिखित राज्यों में से किसमें राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या सर्वाधिक हैं - अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
💙 भारत में सर्वाधिक जनजाति कौन-सी हैं - भील
💙 भारत के किस नगर में, देश का प्रथम कृत्रिम रबड़ का संयन्त्र लगाया गया - पानीपत
💙 निम्न में कौन सीमेन्ट का मुख्य संघटक है - जिप्सम
💙 निम्नलिखित में से किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई सर्वाधिक पाई जाती हैं- उत्तर प्रदेश
💙 प्रस्तावित पूर्व-पश्चिम एवं  उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक दुसरे को काटते हैं - झाँसी में
💙 जवाहर सुरंग कहाँ से गुजरती हैं - बनिहाल
💙 कोंकण रेलवे जोड़ता हैं - रोहा से मंगलौर को
💙 भारत में निम्न राज्यों में से कौन रेल सेवा से वंचित है- मेघालय
💙 नई सुधारी गई ऊसर में हरी खाद के लिये उपयुक्त फसल हैं- ढैंचा 
💙 निम्नलिखित राज्यों में से कौन भारत में ठेकेदारी कृषि को लागू करने में अग्रणी हैं- पंजाब
💙 निम्नलिखित में से क्रान्ति और उससे संबन्धित उद्योग कौन-सी सुमेलित नहीं हैं-
  • सुनहरी     उद्यान
  • नीली        कुक्कुट पालन (सही उत्तर)
  • श्वेत          दूध
  • हरित        कृषि
💙 निम्नलिखित में से किस राज्य में गेहूँ की कृषि के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्र हैं - उत्तर प्रदेश
💙 निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रति इकाई क्षेत्र पर गेहूँ की उत्पादकता सर्वाधिक हैं - पंजाब
💙 भारत में कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों की कुल संख्या है - 20
💙 देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है - जी.बी.पी.ए.यू., पंत नगर
💙 कृषि में युग्म पैदावार का आशय ---को उगाने से हैं- एक ही साथ दो फसल
💙 हिमालय की नदियों का अपवाह अधिकांशतः है- पूर्वगामी अपवाह
💙 निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भार को दो असमान भागों में विभक्त करती है - चम्बल
💙 निम्नलिखित में से कौन-सा महीना श्रीनगर में सबसे गर्म होता हैं - जुलाई
💙 ऑपरेशन फ्लड का अर्थ हैं- दुग्ध पदार्थों के उत्पादन हेतू किसानों को प्रेरित करना
💙 निम्नलिखित में से कौन-सी कोयला खदान सुमेलित नहीं हैं-
  • बोकारो       झारखण्ड
  • कालाकोट   कर्नाटक (सही उत्तर)
  • निवेली        तमिलनाडु
  • सिंगरेनी      आन्ध्र प्रदेश
💙 निम्न में से कौन-सा ऊर्जा का परम्परागत स्त्रोत नहीं हैं- जैव अपशिष्ट
💙 निम्नलिखित में से कौन सबसे पुरानी जल विद्युत परियोजना हैं - शिवसमुद्रम
💙 भारत के प्रामाणिक समय का निर्धारण निम्न में से किस देशान्तर रेखा के द्वारा होता हैं - 32 डिग्री 30 मिनट
💙 भारत का उत्तर से दक्षिण अधिकतम विस्तार 3214 km. है एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार ----km. हैं- 2933
💙 निम्न में कौन-सी रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती हैं - कर्क रेखा
💙 इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं- बस्तर क्षेत्र में 
💙 इन्दिरा गाँधी वानिकी अकादमी कहाँ स्थित हैं - देहरादून
💙 राष्ट्रयी राजधानी क्षेत्र का विस्तार किस राज्य में नहीं हैं- पंजाब
💙 निम्न में से किसे ‘काला सोना’ भी कहते हैं - मैग्नेटाइट
💙 राजस्थान का जावर ( उदयपुर जिला)------खनिज उत्पादन का एकमात्र स्थान हैं- सीसा
💙 यूरेनियम पाया जाता हैं- जादूगोड़ा में 
💙 जनगणना 2011 के अनुसार विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती हैं- 17.64 %
💙 निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व (जनगणना 2011) न्यूनतम है- अरुणाचन प्रदेश
💙 निम्नलिखित में से कौन-सी घाटी लघु हिमालय में स्थित हैं- कांगड़ा घाटी
💙 उत्तर में नर्मदा घाटी तथा दक्षिण में तापी घाटी के मध्य स्थित हैं - सतपुड़ा श्रेणी
💙 निम्नलिखित में से कौन-सा पठार बघेलखण्ड पठार के पूर्व में स्थित है - छोटा नागपुर पठार
💙 थालघाट और भोरघाट --- के प्रमुख दर्रे है- सह्यायाद्रि
💙 स्थिर जनसंख्या की अवधि निम्न में कौन-सी हैं- 1921 से 1951
💙 उष्णकटिबंधी सदाबहार वन का कौन -सा क्षेत्र हैं - पश्चिमी घाट
💙 निम्न में से किन क्षेत्रों में ‘मूज’ व ‘कांस’ घास प्रचुर मात्रा में उगती हैं - उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
💙 निम्नलिखित में से किस राज्य का सबसे लम्बी तटरेखा है - गुजरात

Thursday, June 16, 2022

प्राकृतिक वनस्पति

 प्राकृतिक वनस्पति

वनस्पति : वनस्पति से तात्पर्य वृक्षों, झाड़ियों, घासों और लताओं आदि के समूह अथवा पौधों की विभिन्न प्रजातियों से हैं, जो एक निश्चित पर्यावरण में पाई जाती हैं।

 वन : वन से तात्पर्य संपूर्ण वनस्पतियों, वन्यजीव एवं आस-पास के वातावरण को समाहित करता हैं।

भारत में वनों के प्रकार - भारत में वनों को मुख्यतः 5 भागों में बाँट सकते हैं - 

  1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
  2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
  3. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
  4. पर्वतीय वन या शंकुधारी वन
  5. डेल्टाई वन या मैंग्रोव वन या ज्वारीय वन
वन को विस्तार पूर्वक पढ़ने से पहले हम वनस्पति के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु देखेंगे कि वनस्पति तापमान पर कैसे निर्भर करती है और तापमान के अनुसार वनस्पति खंड को किस प्रकार विभाजित किया गया हैं - 
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, पर्वतीय वन या शंकुधारी वन, डेल्टाई वन

उष्णकटिबंधीय सदाबहार (सदापर्णी) वन

  • सदाबहार का अर्थ -  ऐसे पेड़-पौधे जो वर्ष भर हरे-भरे रहते हैं।
  • ये वन भारत में अत्यधिक आर्द्रता वाले भागों में पाए जाते हैं।
  • जिन क्षेत्रों का वार्षिक तापमान 22C से अधिक , वार्षिक वर्षा 250 cm से अधिक तथा आर्द्रता 70% से अधिक पायी जाती हैं, वहाँ पर उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाये जाते हैं।
  • भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन ः पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढाल में या सहाद्रि क्षेत्र, नीलगिरी की पहाड़ियाँ, पर पाएँ जाते हैं।
  • इस प्रकार के वनों के पेड़ सघन, लंबे तथा बहुत हरे होते हैं।
  • घास प्रायः अनुपस्थित रहती हैं। इन वृक्षों की लकड़ियाँ कठोर होती हैं।
  • अंडमान-निकोबार ‘उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का घर’ कहलाता हैं।
  • यहाँ पाये जाने वाले वृक्ष - सिनकोना, महोगनी, रोजवुड, आर्किड, फर्न (फूल/बीज रहित), आबनूस, बाँस तथा ताड़ 

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के प्रकार - उष्णकटिबंधीय वन को वर्षा के आधार पर दो भागों में बाँटा जाता हैंः

  1. उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन ः इस प्रकार के वन सदैव हरे-भरे रहते हैं।
  2. उष्णकटिबंधीय अर्द्ध आर्द्र सदाबहरा वन ः इस प्रकार के हसेशा हरे-भरे नही होते हैं। ये वन भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यवसायिक वन पाये जाते हैं।

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन -

  • इसे उष्णकटिबंधीय “पतझड वन” भी कहते हैं।
  • इस वन को मानसूनी वन के नाम से भी जाना जाता हैं। 
  • जिन क्षेत्रों में 70 से 200 cm के मध्य वार्षिक वर्षा होती हैं, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाये जाते हैं।
  • इस प्रकार के वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में 6 से 8 सप्ताह के लिए अपनी पत्तियॉ गिरा देती हैं।

जल के उपलब्धि के आधार पर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन को दो भागों में बाँटा जाता हैं

    1.उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन - 
  • इन वन के विकास हेतु 100 से 200 cm तक वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती हैं।
  • इस प्रकार के वन शिवालिक के गिरिपद, भाबर एवं तराई क्षेत्र, पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) के पूर्वी ढाल, छोटा नागपुर के हिस्से में विस्तार हैं। 
  • यहाँ पाये जाने वाले प्रमुख वृश्र - साल, सागौन, शीशम, चंदन, महुआ
    2.उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन - 
  • इन वन के विकास हेतु 70 से 100 cm तक वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती हैं।
  • यहाँ के प्रमुख वृक्ष - तेंदू, बेल, खैर, 
  • Extra Point -  खैर वृक्ष का लकड़ी का प्रयोग कत्था बनाने के लिए तथा तेंदू वृक्ष के पत्ते का प्रयोग बीड़ी बनाने के लिए किया जाता हैं। भारत में सबसे ज्यादा तेंदु पत्ते का उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश हैं।

उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन

  • इन वन के विकास हेतु 70 cm से कम वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती हैं।
  • इसके अंतर्गत भारत के उत्तरी एवं उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र (हरियााणा, राजस्थान, गुजरात), मध्य प्रदेश  भाग शामिल हैं।
  • इन वनों के वृक्ष बिखरे हुए होते हैं। इनकी जड़े लंबी तथा जल की तलाश में चारों ओर फैली हुई होती हैं। पत्तियाँ प्रायः छोटी होती हैं जिनसे वाष्पीकरण कम से कम हो सके।
  • प्रमुख वृक्ष - बबूल, नागफनी, खजूर, खेजड़ी 
  • Extra Point - पलाश के फूल आकर्षक होने के कारण  इसको जंगल की आग (Flame of the Forest) भी कहा जाता है। यह उत्तर प्रदेश एवं झारखंड का ‘राजकीय पुष्प’ भी हैं। पलाश  के फूल से होली के रंग को इसके फूल से तैयार किये जाते थे। खेजड़ी को मरुस्थल का राजा कहा जाता हैं।

पर्वतीय वन या शंकुधारी वन - भारत में हिमालयी क्षेत्र में पर्वतीय वनों का विस्तार ः

  • 1000 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर - शीतोष्ण प्रकार के वन पाए जाते हैं। 
  • 2000 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर - कोणधारी सदाहरित वन पाए जाते हैं।
  • 3000 से 4000 मीटर की ऊंचाई पर - अल्पाइन वन पाए जाते हैं। इन वनों का प्रयोग गुज्जर तथा बक्करवाल जातियों द्वारा पशुपालन के लिए प्रयोग किया जाता हैं।
  • पर्वतीय प्रमुख वन - भोजपत्र वृक्ष, चीड़, देवदार, जुनीपर
  • Extra Point - चीड़ के वृक्ष से ‘लीसा’ प्राप्त होता हैं जिससे तारपीन के तेल बनाया जाता हैं।

डेल्टाई वन या मैंग्रोव वन या ज्वारीय वन

  • इस प्रकार की वनस्पति समुद्र तट एवं निम्न डेल्टाई भागों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में उच्च ज्पार के कारण नमकीन जल का फैलाव होता है। यहाँ की मिट्टी की प्रकृति दलदली होती हैं।
  • ज्वारीय वनों को कच्छ वनस्पति, अनूप वन, वेलांचली वन अथवा मैंग्रोव वन भी कहा जाता हैं।
  • प्रमुख वृक्ष - मैंग्रोव, सुंदरी, कैजुरीना, केवड़ा,बेंदी
  • पश्चिम बंगाल के डेल्टाई क्षेत्रों में सुंदरी वृक्षों की अधिकता के कारण इस डेल्टाई क्षेत्र का सुंदरबन डेल्टा कहा जाता हैं।
👉 नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर पाये जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय वनों को ‘शोलास ’ कहते हैं।
👉 इंडिया स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपार्ट 2019 के अनुसार भारत में वनों का कुल क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का 21.67 प्रतिशत हैं।
👉 भारत विश्व के अकेला देश है जहाँ शेर तथा बाघ दोनों पाए जाते हैं। 

Wednesday, June 15, 2022

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

भारत के खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

एक खनिज निश्चित रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों (विशिष्टताओं) के साथ कार्बनिक या अकार्बनिक उत्पत्ति का एक प्राकृतिक पदार्थ है।

खनिज संसाधनों के प्रकार - खनिज संसाधनों को निम्न प्रकार से भी दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता हैं - 

  1. धात्विक खनिज ः धात्विक खनिज को दो भागों में बाँटा जा सकता हैं - लौह (उदाहरण - लोहा, मैंगनीज, आदि) और अलौह (उदाहरण -ताँबा, बाँक्साइट आदि )
  2. अधात्विक खनिज ः अधात्विक खनिज को दो भागों में बाँटा जा सकता हैं - ईंधन खनिज (उदाहरण - कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि) और अन्य अधात्विक खनिज (उदाहरण - माइका, चूनाप्रस्तर, ग्रेफाइट आदि)
भारत में खनिजों का वितरण - कोयले का लगभग 97 प्रतिशत भाग दामोदर, सोन महानदी और गोदावरी नदियों की घाटियों में पाया जाता हैं। पेट्रोलियम के आरक्षित भंडार असम, गुजरात, तथा मुंबई हाई अर्थात अरब सागर के अपतटीय क्षेत्र में पाए जाते हैं। भारत के खनिज मुख्यतः तीन विस्तृत पट्टियों में फैला हुआ हैं - 
  • उत्तर-पूर्वी पठारी क्षेत्र - इस पट्टी के अंतर्गत छोटानागपुर (झारखंड), ओडिशा के पठार, पं. बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के कुछ भाग आते हैं। यहाँ पर लौह अयस्क, कोयला, मैंगनीज, बॉक्साइट व अभ्रक आदि पाए जाते हैं।
  • दक्षिण-पश्चिमी पठार प्रदेश - यह पट्टी कर्नाटक, गोआ, तथा संस्पर्शी तमिलनाडु उच्च भूमि और केरल पर विस्तृत है। केरल में मोनाजाइट तथा थोरियम, और बॉक्साइट क्ले के निक्षेप हैं। गोआ में लौह अयस्क निक्षेप पाए जाते हैं। निवेली लिगनाइट के छोड़कर इस क्षेत्र में कोयला निक्षेपों का अभाव हैं। निवेली लिगनाइट तमिलनाडु में स्थित हैं।
  • उत्तर-पश्चिमी प्रदेश - यह पट्टी राजस्थान में अरावली और गुजरात के कुछ भाग पर फैली हुई है और यहाँ के खनिज धारवाड़ क्रम की शैली से संबद्ध हैं। राजस्थान बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, जिप्सम तथा मुल्तानी मिट्टी के भी विस्तृत क्षेत्र हैं। गुजरात अपने पेट्रोलियम के लिए जाना जाता हैं। 
कुछ प्रमुख अयस्क के विषय में चर्चा करेंगे-
लौह अयस्क - हमारे देश में इस अयस्क के दो प्रमुख प्रकार - हेमेटाइट तथा मैग्नेटाइट पाए जाते हैं। लौह अयस्क का आरक्षित भंडार - 
  • ओडिशा में लौह अयस्क सुंदरगढ़, मयूरभंज, झार स्थित पहाड़ी श्रृंखलाओं में पाया जाता हैं। यहाँ का महत्वपूर्ण खदानें - गुरूमहिसानी, सुलाएपत, बादामपहाड़ (मयूरभंज), किरुबुरू (केंदूझार) तथा बोनाई (सुंदरगढ़) हैं।
  • कर्नाटक में लौह अयस्क के निक्षेप बल्लारि ज़िले के संदूर-होसपेटे क्षेत्र में तथा चिकमंगलूरू ज़िले की बाबा बूदन पहाड़ियों और कुद्रेमुख तथा शिवमोगा, चित्रदुर्ग और तुमकुरू ज़िलों के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। 
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर, भंडारा और रत्नागिरि ज़िले में पाए जाते हैं।
  • तेलंगाना के करीम नगर, वारांगल ज़िले में भी पाया जाता हैं।
  • आंध्र प्रदेश के कुरूनूल, कुडप्पा तथा अनंतपुर ज़िले में पाया जाता हैं।
  • तमिलनाडू के सेलम तथा नीलगिरी ज़िले में लौह अयस्क खनन हैं।
कोयला खनिज ः इसका प्रयोग ताप विद्युत उत्पादन तथा लौह अयस्क के प्रगलन के लिए किया जाता है । भारत में सर्वाधिक महत्वपूर्ण गोंडवाना कोयला क्षेत्र दामोदर घाटी में स्थित हैं। सर्वाधिक महत्वपूर्ण कोयला खनन केंद्र मध्य प्रदेश में सिंगरौली कोयला क्षेत्र, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में तलचर तथा रामपुर, महाराष्ट्र में चाँदा-वर्धा, तेलंगाना में सिंगरेनी व आंध्र प्रदेश में पांडूर हैं।

नाभिकीय ऊर्जा - नाभिकीय ऊर्जा केउत्पादन में प्रयुक्त होने वाले महत्वपूर्ण खनिज यूरेनियम और थोरियम हैं। यूरेनियम निक्षेप धारवाड़ शैलों में पाए जाते हैं। 
  • यूरेनियम राजस्थान के उदयपुर, अलवर, झुंझुनू ज़िले में पाया जाता हैं।
  • यूरेनियम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी पाया जाता हैं।
  • थोरियम केरल के तटीय क्षेत्र की पुलिन बीच की बालू में मोनाजाइट एवं इल्मेनाइट से प्राप्त किया जाता हैं।

परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना 1948 में की गई थी और इस दिशा में प्रगति 1954 में ट्रांबे परमाणु ऊर्जा संस्थान की स्थापना के बाद हुई जिसे बाद में 1967 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रूप में पुनः नामित किया गया। महत्वपूर्ण नाभिकीय ऊर्जा परियोजनाएँ - 

  • तारापुर (महाराष्ट्र)
  • रावतभाटा (राजस्थान)
  • कलपक्कम (तमिलनाडु)
  • नरोरा (उत्तर प्रदेश)
  • कैगा (कर्नाटक)
  • काकरापाड़ा (गुजरात)
Important Fact- 

  • टंगस्टन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध डेगाना खान किस राज्य में स्थित हैं - राजस्थान
  • गुजरात में बड़ौदरा क्षेत्र की मोतीपुरा खान से सफेद संगमरमर का पत्थर निकाला जाता हैं।
  • भारत में सोना कहाँ पाया जाता  हैं - कोलार (कर्नाटक)
  • सबसे अधिक तांबे के अयस्क का भण्डार हैं - राजस्थान
Important Point-
  • भारत लौह उत्पादन में 4th स्थान पर हैं तथा चीन 1st स्थान पर हैं।
  • भारत में लौह का सर्वाधिक उत्पादन सबसे ज्यादा उड़ीसा में होता है तथा भंडारण  कर्नाटक में होता हैं।
  • भारत में सबसे ज्यादा लौह अयस्क में हेमेटाइट पाया जाता हैं।
  • भारत में सबसे ज्यादा तांबा उत्पादन मध्य प्रदेश में होता हैं। 
  • सबसे ज्यादा तांबा का भंडारण राजस्थान में होता हैं।
  • सोना स्वर्ण रेखा नदी के रेत से निकाला जाता हैं।
  • भारत में हीरे का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश में होता हैं।
  • विश्व् में हीरा का सर्वाधिक उत्पादन रूस करता हैं।
  • सीसा और जस्ता को जुड़वा खनिज कहते हैं।
  • विश्व में भारत कोयला के उत्पादन में 2nd स्थान पर हैं।
  • भारत में सबसे ज्यादा बिटुमिनस प्रकार का कोयला पाया जाता हैं।
This post created by - Vidhi Chaudhary

Tuesday, June 14, 2022

राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व वन्य जीव अभ्यारण

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व वन्य जीव अभ्यारण

👉 भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान - जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड)

  • Extra Point  - जिम कार्बेट नेशलन पार्क का पुराना नाम हेली नेशलन पार्क हैं। हेली राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1936 में हुई थी। 1957 में इसका नाम जिम कार्बेट नेशनल पार्क पड़ा। वर्तमान में इसका नाम रामगंगा के नाम से प्रशतावित है।
  • राजाजी नेशनल पार्क एक प्राकृतिक आवास है- एशियाई हाथी का , यह पार्क उत्तराखंड में स्थित हैं।

👉 देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान - मध्य प्रदेश

👉 देश के सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -  हेमिस ( जम्मू और कश्मीर )

  • Extra Fact - जम्मू कश्मीर के अन्य वन्यजीव अभ्यारण : दाचिगाम वन्यजीव अभ्यारण

👉 देश का सबसे बड़ा अभ्यारण - नागार्जुन अभ्यारण (आंध्र प्रदेश)

👉 देश का पहला बाघ अभ्यारण - सरिस्का (राजस्थान)

  • Extra Fact - नेशनल वुड फॉसिल पार्क जैसलमेर में स्थित हैं।

👉 विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक - लाल पाण्डा

👉 येलोस्टोन नेशनल पार्क अमेरिका और दुनिया का पहला नेशनल पार्क भी है, 1 March 1872 में स्थापित किया गया।

👉 दुधवा राष्ट्रीय उद्यान -  उत्तर  प्रदेश

  • Extra Fact - दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का आवास है - टाइगर 
  • उत्तर प्रदेश में लॉयन सफारी कहाँ बन रहा है ?- ईटावा 
  • उत्तर प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण - लाख बहोसी (कन्नोज), हस्तिनापुर, कतर्नियाघाट,  किशनपुर, कैमूर, साँडी (हरदोई )
  • उत्तर प्रदेश का पक्षी विहार - चंद्रशेखर आजाद,

👉 नल सरोवर राष्ट्रीय उद्यान - गुजरात

👉 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाने वाला मुख्य जन्तु है - एक सींग वाला गेंडा 

  • Extra Fact : काजीरंगा वन्यजीव  विहार असम में स्थित हैं।
  • असम के राष्ट्रीय उद्यान - मानस राष्ट्रीय उद्यान, नामेरी नेशनल पार्क, डिब्रू-साईखोवा नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क

👉 विश्व का एक अकेला तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान , कैबुल लामजाओ कहाँ स्थित है - मणिपुर

👉 सकंटापन्न रिडले कछुआ का विश्व में सबसे बड़ा समुच्चयन है - गाहिरमाथा में

👉 विलुप्तप्रायः - सुनहरे लंगूर , मरुस्थलीय बिल्ली, हूलॉक गिब्बन

👉 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान - नामदफा राष्ट्रीय उद्यान (अरूणाचल प्रदेश)

👉 पिन वैली नेशनल पार्क-  हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में स्थित हैं।

Monday, June 13, 2022

देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना

 देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना : केन - बेतवा लिंक परियोजना

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (National Perspective Plan) के तहत केन-बेतवा लिंक परियोजना देश का पहली नदी जोड़ो परियोजना बन गयी हैं।

Extra Fact में हम लोग केन नदी और बेतना नदी के विषय में चर्चा करेंगे - 

केन नदी ः यह नदी मध्य प्रदेश के कटनी जिला से निकलती हैें। इस नदी पर रानेह जलप्रपात स्थित हैं। यह नदी उत्तर प्रदेश के बादां जिला में यमुना नदी (यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी ) में मिल जाती हैं। इस नदी पर केन घडि़याल सेंचुरी स्थित हैं।


बेतवा नदी ः यह नदी मध्य प्रदेश के रायसेन से निकलती हैं। इस नदी पर राजघाट बाँध स्थित हैं। इस नदी पर पारीछा और माताटीला बाँध स्थित हैं। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती हैं। बीना इसकी प्रमुख उपनदी हैं।


Confusion point : दिल्ली के राजघाट स्थल में  महात्मा गांधी का समाधि स्थल हैं। 

Popular Posts