Saturday, January 29, 2022

भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार(Geographical location and size of India) in Hindi

भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार
(Geographical location and size of India)

भारत के भौगोलिक स्थिति एवं आकार में हम लोग देखेंगे की भारत का पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में कहां से कहां तक विस्तार हैं तथा भारत देश से गुजरने वाली कर्क रेखा तथा भारतीय मानक समय रेखा कितने-कितने राज्यों से गुजरती हैं और भारत देश से संबंधित कुछ प्रमुख बिंदु जो परीक्षा जैसे -रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी, पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, सीएचएसएल, सीजीएल इत्यादि की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होते हैं -  

  • भारत देश सात महाद्वीपों ( Asia, Africa, North America, South America, Antarctica, Europe and Australia) में से एशिया महाद्वीप पर स्थित देश हैं |
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है यह पूरी तरह से उत्तर पूर्व (North - East) गोलार्ध (hemisphere) में स्थित है |
  • यह 8° 4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश के बीच हैं तथा 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है |
  • इसकी उत्तर -दक्षिण का विस्तार 3214 किलोमीटर है तथा पूर्व-पश्चिम 2933 तक विस्तार किलोमीटर है |
  • कर्क रेखा (Tropic of Cancer) 23°30' उत्तरी अक्षांश देश को लगभग 2 बराबर भागों में विभक्त करती हैं |
  • भारत की मुख्य भूमि पूर्व में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) ,पश्चिम में गुजरात (Gujarat), उत्तर में लद्दाख (Ladakh) और दक्षिण में तमिलनाडु (Tamil Nadu) तक फैला हुआ है |
  • भारत का पूर्वी बिंदु - किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिमी बिंदु - गौहर (गौर) मोती /गुहार मोती (कच्छ जिला, गुजरात) है|
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (कराकोरम रेंज के सियाचिन,लद्दाख) तथा मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिंदु - केप कोमोरिन (कन्याकुमारी , तमिलनाडु) है |
  • भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान तथा निकोबार दीप समूह में स्थित दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट/पारसन प्वाइंट/पिग्मेलियन प्वाइंट है |
भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं आकार, 8° 4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश,68°7' से 97°25' पूर्वी देशांतर,0°,82° 30' , https://geographyhindinotes.blogspot.com/


Important Point -

  • ग्लोब पर सभी अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समांतर होती हैं और दो अक्षांश की बीच की दूरी 111 किलोमीटर होती हैं |
  • 21 जून को सूर्य कर्क रेखा 23° 30' अक्षांश रेखा के ठीक ऊपर रहता है इस कारण इस दिन उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन होता है |
  • कर्क रेखा भारत के "8 राज्यों" गुजरात, राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, और मिजोरम से होकर गुज़रती है।
  • देशांतर रेखाएं समांतर नहीं होती हैं |
  • देशांतर रेखा को "प्रधान मध्यान रेखा या ग्रीनविच रेखा (Greenwich Line)" कहा जाता है |
  • देशांतर रेखा में देश - यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस ,स्पेन, अल्जीरिया, धाना, अंटार्कटिका स्थित है |
  • 82° 30' - जो भारतीय मानक समय है, यह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के नैनी स्थान से होकर गुजरती है । यह ग्रीनविच समय से + 5:30 घंटा आगे हैं ।
  • 82° 30' रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती हैं - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश ।
  • विश्व के देशों द्वारा आपसी सहमति के अंतर्गत मानक याम्योत्तर को 7°30' देशांतर के गुणांक पर चुना जाता है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts